फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं पास भरें फॉर्म, 20 हजार रुपए सैलरी की नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी ने जूनियर असिस्टेंट के रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र मंगाए हैं। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 30 है। विज्ञापित पदों में अधिकतम 30 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास 12वीं या स्नातक 55% अंकों के साथ होना अनिवार्य है, इसके अलावा आवेदकों के पास निर्धारित मानदंडों के अनुसार डाटा एंट्री की गति भी होनी चाहिए।

वेतनमान के तौर पर चुने गए आवेदकों को 5,200 से 20,200 रुपये व 1,900 रुपये ग्रेड पे दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन

ये है आवेदन करने का तरीका

विज्ञापित पदों पर उम्मीदवार द्वारा केवल ऑफलाइन आवेदन मान्य किए जाएंगे। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर देना होगा। आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन निःशुल्क है।

उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से निर्धारित आवेदन पत्र के प्रारूप को प्राप्त कर उसे भरें व 'ज्वांइट रजिस्ट्रार (व्यक्तिगत), कमरा नंबर-117, प्रशासनिक खंड, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्‍थ यूनिवर्सिटी, सेक्टर-16c, द्वारका, नई दिल्ली-110078' के पते पर भेजें।

विज्ञापित पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जून, 2015 निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों के बारे में अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.ipu.ac.in पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें