हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने 1,035 पदों पर टीजीटी अंग्रेजी के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत 50 प्रतिशत अंकों के साथ अंग्रेजी में स्नातक अथवा स्नातक स्तर पर अंग्रेजी में 50 प्रतिशत प्राप्तांक और अन्य योग्यता के तहत यूजीसी द्वारा मान्यताप्राप्त संस्थान से एक वर्ष का बी.एड. का प्रमाणपत्र प्राप्त होना आवश्यक है।
विज्ञापित पदों के लिए आवेदकों की आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिकतम आयु 42 वर्ष का होना आवश्यक है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। विज्ञापित पदों के लिए वेतनमान के तौर पर 9,300 - 34,800 रुपये और ग्रेड पे के तहत 4,600 रुपये निर्धारित की गई है।