फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचरों के 1000 से अधिक पद रिक्त, ऑनलाइन करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने 1,035 पदों पर टीजीटी अंग्रेजी के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत 50 प्रतिशत अंकों के साथ अंग्रेजी में स्नातक अथवा स्नातक स्तर पर अंग्रेजी में 50 प्रतिशत प्राप्तांक और अन्य योग्यता के तहत यूजीसी द्वारा मान्यताप्राप्त संस्थान से एक वर्ष का बी.एड. का प्रमाणपत्र प्राप्त होना आवश्यक है।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों के लिए आवेदकों की आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिकतम आयु 42 वर्ष का होना आवश्यक है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। विज्ञापित पदों के लिए वेतनमान के तौर पर 9,300 - 34,800 रुपये और ग्रेड पे के तहत 4,600 रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

ऑनलाइन माध्यम से करें आवेदन

इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन प्रारंभ होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर द‌िए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसके प्रिंटआउट को आगे ‌की चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। विज्ञापित पदों के लिए आवेदन शुल्क के तौर पर हरियाणा के आरक्षित वर्ग के पुरुष उम्मीदवार के लिए 35 रुपये, हरियाणा की आरक्षित महिला उम्मीदवार के लिए 18 रुपये निर्धारित किया गया है। सामान्य  पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये एवं महिला उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क 75 रुपये लिए जाएंगे।

शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। विज्ञापित पदों के लिए आवेदन 21 अगस्त, 2015 से 21 सितंबर, 2015 तक किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन की अन्य जानकारी के लिए एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर लॉग इन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें