बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने आरक्षी अवर निरीक्षकों (सब इंस्पेक्टर) के 299 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इस पद पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु पुरुषों के लिए 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
सब इंस्पेक्टर के पद पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदक के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए अथवा वह बिहार सरकार द्वारा अभिज्ञात उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण हो। उपरोक्त पदों पर चयन शारीरिक जांच और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी और ऐच्छिक विषयों में से कोई दो विषय चुनने का विकल्प आवेदक के पास होगा।