काशी गोमती सम्युत ग्रामीण बैंक ने विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित कुल 228 पदों में अधिकारी स्केल-I के 05 पद, अधिकारी स्केल-II (सामान्य बैंकिंग अधिकारी) के 22 पद, अधिकारी स्केल-III के 08 पद और कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय) के 193 पद शामिल हैं। वेतनमान के तौर पर स्केल-I के कर्मचारियों को 14,500-25,700 रुपये, ऑफिसर स्केल-II के कर्मचारियों को 19,400-28,100 रुपये, ऑफिसर स्केल-III के कर्मचारियों को 25,700-31,500 रुपये तथा कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय) के लिए 7,200-19,300 रुपये निर्धारित है। अधिकारी वर्ग के लिए परिवीक्षा अवधि 2 वर्ष और कार्यालय सहायक के लिए परिवीक्षा अवधि 1 वर्ष होगी।
आवेदन शुल्क के तौर पर इन सभी पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 20 रुपये यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी शाखा में सीबीएस के जरिए जमा करना होगा।