फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं पास के लिए निकलीं 13600 सरकारी नौकरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व परिषद् ने राजस्व लेखपाल के 13,600 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत उत्तर प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा की इंटरमीडिएट या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है। इन पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन


आयु सीमा की गणना 1 जुलाई, 2015 से की जाएगी। उपरोक्त पदों पर चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा 80 अंकों की  होगी जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के 100 प्रश्न होंगे। साक्षात्कार 20 अंकों का होगा। विज्ञापित पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 5,200 - 20,200 रुपये ग्रेड पे 2,000 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।
Trending Videos
विज्ञापन

22 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार्य होंगे। आवेदन की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। प्रथम चरण में ऑनलाइन या ई-चालान के माध्यम से परीक्षा शुल्‍क जमा करना होगा। शुल्क जमा करने के बाद ट्रांसजेक्‍शन आईडी या डीयू नंबर प्राप्त होगा। परीक्षा शुल्क के जमा करने के अगले दिन अपराह्न दो बजे के बाद आवेदन का दूसरा चरण पूरा किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई, 2015 है।

आवेदन शुल्क के तहत सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को 300 रुपये और अनुसूचित जाति और जनजाति को 150 रुपये जमा करने होंगे। परीक्षा शुल्क के ‌अतिरिक्त 15 रुपये ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क भी देने होंगे। ऑनलाइन आवेदन करने या आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आवेदक यूपी राजस्व परिषद की आधिकारिक वेबसाइट http://bor.up.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें