केंद्र सरकार के डाक विभाग ने उत्तर प्रदेश पोस्टल सर्कल के 932 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन रिक्तियों के तहत पोस्टमैन, मेल गार्ड और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत मैट्रिकुलेशन या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 30 जून, 2015 से की जाएगी। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 5,200 से 20,200 रुपये ग्रेड पे पदों के अनुसार 2,000 या 1,800 रुपये दिए जाएंगे।