राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक लोक अभियोजक के पद को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत मान्यता प्राप्त संस्थान से विधि (लॉ) की डिग्री, बार काउंसिल में दो वर्ष का अनुभव और एडवोकेट एक्ट, 1961 के दो वर्ष का प्रोसिक्यूटिंग इंस्पेक्टर के रूप में अनुभव होना अनिवार्य है।
विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी, 2016 से की जाएगी। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 9,300 से 34,800 रुपये और ग्रेड पे 4,200 रुपये दिए जाएंगे।