दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्रेयी कॉलेज में गैर-शिक्षण के 17 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में कनिष्ठ सहायक के 4 पद, कनिष्ठ पुस्तकालय और सूचना सहायक / पुस्तकालय सहायक का 1 पद और प्रयोगशाला परिचर (एमटीएस) के 12 पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता व आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। कनिष्ठ सहायक के लिए 12वीं 50 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण होना अथवा स्नातक डिग्री और कंप्यूटर एप्लीकेशन / फाइनेशिंयल मैनेजमेंट / अकाउंट या समकक्ष में 6 माह का डिप्लोमा अथवा कंप्यूटर एप्लीकेशन / फाइनेशिंयल मैनेजमेंट / अकाउंट या समकक्ष में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।
इसके साथ ही अंग्रेजी टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। कनिष्ठ पुस्तकालय और सूचना सहायक / पुस्तकालय सहायक के लिए सीनियर सेकेंड्री अथवा स्नातक, लाइब्रेरी साइंस में सर्टिफिकेट और कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है। प्रयोगशाला परिचर (एमटीएस) के लिए विज्ञान वर्ग से 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।