फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में 8वीं पास की भर्ती, लाजवाब है तनख्वाह

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना ने हॉस्पिटल अटेंडेंट ग्रेड-III (नर्सिंग अर्दली) के 30 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों के लिए भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन के जरिये आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन


इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 अप्रैल, 2015 से शुरु होंगे। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदक को आठवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। विज्ञापित पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। आयु सीमा में एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष, पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष और शारीरिक रूप से विकलांग आवेदकों को 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

विज्ञापित पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर साक्षात्कार के लिए संभाल कर रखें।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मई, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क के तौर पर 500 रुपये ऑनलाइन के माध्यम से जमा करने होंगे। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क जमा नहीं करना है। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

साक्षात्कार के समय सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। चयनित आवेदकों की परिवीक्षा अवधि 2 वर्ष होगी। ऑनलाइन आवेदन करने व आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक http://www.aiimspatna.org पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें