चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, भोपाल, मध्य प्रदेश ने अधिकारियों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञपित पदों में चिकित्सा अधिकारी के 90 पद और दंत चिकित्सा अधिकारी के दो पद शामिल हैं। चिकित्सा अधिकारी के 90 पदों में एससी के लिए 15 पद, एसटी के लिए 17 पद और ओबीसी के लिए 13 पद आरक्षित हैं। शेष पदों पर अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। आयु की गणना 30 जनवरी, 2015 से की जाएगी। ओबीसी, एससी और एसटी आदि आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। यह छूट विभिन्न श्रेणियों के लिए भिन्न - भिन्न है। वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को 15600 - 39100 रुपये तथा ग्रेड पे 5400 रुपये दिया जाएगा। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 300 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा करना होगा।