फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लर्क के पदों पर भर्ती, 12वीं पास को मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडमान और निकोबार कमांड, पोर्ट ब्लेयर मुख्यालय ने लोअर डिविजनल क्लर्क (एलडीसी) के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर योग्य भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं।
विज्ञापन


आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष है। आयु की गणना 5 जनवरी, 2015 से की जाएगी। क्लर्क पद के लिए कुल 26 रिक्तियां जारी की गई हैं।

वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 1900 रुपये दिया जाएगा। इस पद के लिए आवेदकों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता एवं आवेदन की प्रक्रिया

शैक्षिक योग्यता के तहत एलडीसी पद के आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड बारहवीं कक्षा पास की हो। साथ ही कंप्यूटर पर हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट या अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति हासिल हो। इन पदों पर चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार विज्ञप्ति के साथ संलग्न आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा अपना बायो डाटा और एसीआर / एपीएआर, विजिलेंस क्लीयरेंस, इंटीग्रेटी सर्टिफिकेट आदि संलग्न कर 'द कमांडर इन चीफ, हेडक्वार्टर्स अंडमान और निकोबार कमांड, हड्डो, पोर्ट ब्लेयर - 744102' के पते पर 5 जनवरी, 2015 तक भेजें। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार डीएवीपी की वेबसाइट http://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_10131_5_1314b.pdf पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें