कर्नाटक हाई कोर्ट ने सेकेंड डिविजन सहायकों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर योग्य भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है तथा अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। आयु की गणना 18 दिसंबर, 2014 से की जाएगी। ओबीसी, एससी और एसटी आदि आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। यह छूट विभिन्न श्रेणियों के लिए भिन्न - भिन्न है।
वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को 11600 - 21000 रुपये तथा दिया जाएगा। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 250 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा करना होगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।