फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं पास के लिए बड़ी सौगात, 6578 पदों पर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के जरिए आयोजित की जाने वाली कम्बाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इस परीक्षा के द्वारा कुल 6,578 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन रिक्त पदों में डाक सहायक (पोस्टल असिस्टेंट) और छंटनी सहायक (सॉर्टिंग असिस्टेंट) के 3,523 पद, डाटा एंट्री ऑफिसर के 1,006 पद और लोअर डिवीजन क्लर्क के 2,049 पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों का शैक्षिक योग्यता के तहत किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना आवश्यक है।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को निर्धारित नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी। अधिकतम आयु सीमा की गणना 1 अगस्त, 2015 से की जाएगी। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 5,200 - 20,200 रुपये ग्रेड पे 1,900 और 2,400 रुपये पदों के अनुसार दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन

13 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से किए जा सकते हैं। आवेदक अपनी सुविधा के अनुसार माध्यम का चयन करें। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। ऑफलाइन आवेदन करने के ‌इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में भरे हुए आवेदन पत्र को मांगे गए दस्तावेजों की प्रतियों के साथ संलग्न कर क्षेत्र के अनुसार निर्धारित पते पर भेजें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई, 2015 निर्धारित की गई है।

इन पदों पर चयन कौशल परीक्षा / टाइपिंग टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर ‌किया जाएगा। लिखित परीक्षा 01 नवंबर, 2015 नवंबर और 22 नवंबर, 2015 को आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने या आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आवेदक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर http://ssconline2.gov.in/ पर लॉग आन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें