फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8वीं और 10वीं पास के लिए खुला नौकरी का पिटारा, सैलरी भी शानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा शुल्क आयुक्त (निवारक) कार्यालय, जामनगर ने 58 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में सीमैन के 37 पद, सीनियर डैक हैंड का 1 पद, सुखानी के 9 पद, स्किपर मेट के 2 पद, इंजिन ड्राइवर के 2 पद, इंजीनियर मेट के 5 पद और ट्रेड्समैन के 2 पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत आठवीं / दसवीं उत्तीर्ण होने की न्यूनतम योग्यता है। इसके अतिरिक्त पद से संबंधित योग्यताएं भी निर्धारित हैं।
विज्ञापन


उपरोक्त पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतक आयु 25 से 35 वर्ष पदों के अनुसार है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के आधार पर छूट प्रदान की गई है। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 5,200 - 20,200 रुपये दिये जाएंगे। ग्रेड पे के तौर पर 1,800 / 1,900 / 2,000 / 2,400 / 2,800 / 4,200 रुपये अलग-अलग पदों के अनुसार दिये जाएंगे।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

इन पदों पर आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किएं जाएंगे। उपरोक्त पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक आवेदक संस्‍थान की वेबसाइट से निर्धारित प्रारूप में डाउनलोड करें और विधिवत भरें। भरे हुए आवेदन पत्र को दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियों के साथ संलग्न कर 'अतिरिक्त आयुक्त, सीमा शुल्‍‌क (प्रि.) आयुक्तालय, शारदा हाउस, बेडी बंदर रोड, जामनगर-361008 (गुजरात)' के पते पर स्पीड पोस्ट या साधारण डाक के द्वारा भेजें।

कोरियर से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इन पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और / अथवा कौशल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई, 2015 है। आवेदन करने और आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक संस्‍थान की आधिकारिक वेबसाइट http://jamnagarcustoms.gov.in/ या http://www.cbec.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें