भारतीय वायु सेना में समूह 'ग' के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में फायरमैन, मेस कर्मचारी, रसोईया, धोबी, बढ़ई, पेंटर, मरम्मतकर्ता, एमटीएस, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टेलीफोन ऑपरेटर, भंडारपाल, अधीक्षक, राडार मैकेनिक, प्रयोगशाला सहायक, क्लर्क, आशुलिपिक ग्रेड-II, गोला-बारूद ड्यूटी पर श्रमिक, सिविलियन यांत्रिक परिवहन चालक इत्यादि के पद शामिल हैं।
इन सभी पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु पदों के अनुसार अलग-अलग है। अश्रेलि, फायरमैन और आशुलिपिक ग्रेड-II के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष तथा अन्य शेष पदों के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष है। आयु सीमा में अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष, अनुसूचित जाति / जनजाति के आवेदकों को 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।