भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने ड्राइवरों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर अविवाहित भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। कुल विज्ञापित 472 पदों में एससी के लिए 180 पद, एसटी के 48 पद, ओबीसी के लिए 95 पद आरक्षित हैं। वहीं 149 पदों पर अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा या समकक्ष पास की हो। साथ ही उम्मीदवारों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी। प्रश्न पत्र में 10 अंक के सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी और हिंदी के बहुविकल्पी प्रश्न होंगे तथा 40 अंक के ट्रेड से जुड़े प्रश्न होंगे। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवार को 5200 - 20200 रुपये तथा ग्रेड पे 2000 रुपये दिया जाएगा।