राष्ट्रीय विषाणु संस्थान, पुणे में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 32 निर्धारित की गई है। इन पदों में मल्टी टास्किंग स्टाफ, तकनीकी सहायक, लोवर डिविजन क्लर्क व अन्य पद शामिल हैं।
इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। तकनीकी सहायक व क्लर्क के पदों के लिए 12वीं पास तथा मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए 10वीं पास योग्यता निर्धारित की गई है। क्लर्क के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर से संबंधित प्रमाणपत्र व कंप्यूटर पर टाइप का ज्ञान होना अनिवार्य है।
इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है। केवल मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है। आयु की गणना 9 फरवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। तकनीकी सहायक के पदों के लिए 9,300 से 34,800 रुपये व क्लर्क एवं मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों के लिए 5,200 से 20,200 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।