फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITBP में 1500 पदों पर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने देश भर के कई जगहों पर पुलिब बल की नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों में कांस्टेबल (सामान्य पद) के 837, कांस्टेबल (पॉयोनियर) के 497 और कांस्टेबल (टेलीकम्युनिकेशन) के 229 पद शामिल है।
विज्ञापन


सामान्य पद के तहत कॉन्सटेबलों की नियुक्ति जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम में की जाएगी। आवेदन शुल्क के तौर पर 50 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। महिला सहित आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।

आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष निर्धारित है। केवल टेलीकम्युनिकेशन पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। वेतनमान के तहत इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तहत 5200 - 20200 रुपये तथा ग्रेड पे पदानुसार 2000 / 2400 रुपये रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

शैक्षिक रूप से योग्य उम्मीदवार करें आवेदन

शैक्षिक योग्यता के तहत कांस्टेबल सामान्य पद के आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की हो, कांस्टेबल पॉयोनियर पद के आवेदक ने 10वीं कक्षा पास करने के बाद संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफीकेट प्राप्त किया हो और कांस्टेलबल टेलीकम्यूनिकेशन पद के आवेदक ने भौतिकी, रसायन विज्ञान तथा गणित विषयों के साथ 12वीं कक्षा पास की हो।

इन पदों पर चयन लिखित, ट्रेड परीक्षा तथा साक्षात्कार के आधार पर होगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा समस्त दस्तावेजों की प्रमाणित प्रति संलग्न कर सबंधित पते पर भेजें।

भर्ती पक्ष द्वारा आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि स्थानों के मुताबिक 9 अक्टूबर से 30 अक्टूबर है। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए आईटीबीपी की वेबसाइट http://itbpolice.nic.in/itbpwebsite/Index.html पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें