साउथ वेस्टर्न रेलवे ने ग्रुप सी व ग्रुप डी के रिक्त पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है।
इसके अलावा आवेदकों के पास तकनीकी ज्ञान से संबंधित प्रमाणपत्र (आईटीआई) का होना आवश्यक है। इन पदों पर भर्ती स्काउट/गाइड कोटा के अंतर्गत की जाएगी। आवेदन करने वाले आवेदकों की उम्र सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। विज्ञापित पदो के लिए वेतनमान 5200-20,200 रुपये निर्धारित किया गया है।
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जायेगा।