फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुला रही है BSF, 10वीं पास के लिए सैकड़ों नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 346 कांस्टेबलों की नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन रिक्तियों में 241 पद पर पुरुषों और 105 पद पर महिलाओं की भर्ती की जाएगी। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को आयु सीमा में निर्धारित नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी। आयु सीमा की गणना 1 अगस्त, 2015 से की जाएगी। शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। ये सभी नियुक्तियां स्पोर्ट कोटा के तहत की जाएंगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को वेतनमान के तौर पर 5,200 - 20,200 तथा ग्रेड पे 2,000 रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 मई तक कर सकते हैं आवेदन

इन सभी पदों पर आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए योग्य आवेदक बीएसएफ की अधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और ‌दिए गए निर्देशों के अनुसार विधिवत भरें। भरे हुए आवेदन पत्र को मांगे गए सभी प्रमाणपत्रों की प्रति के साथ 'इ कमांडेंट, 25 बीएन बीएसएफ, छावला कैंप, पोस्ट ऑफिस-नजफगढ़, नई दिल्ली, पिन कोड-110071' के पते पर अंतिम ‌तारीख से पहले भेजें। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 3 मई, 2015 निर्धारित गई है।

इन पदों पर चयन शारीरिक परीक्षण और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। आवेदन तथा चयन से संबंधित जानकारी के लिए आवेदक बीएसएफ की वेबसाइट को नियमित रूप से देंखे। आवेदन करने एवं आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक पदों के लिए जारी विज्ञप्ति http://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_19110_1_1516b.pdf पर लॉन ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें