फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट में नौकरी, क्लर्क के सैकड़ों पदों पर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ ने क्लर्क के 283 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में 232 पद सामान्य श्रेणी, 28 पद अजा/अजजा /अन्य पिछड़ा के लिए, 18 पद भूतपूर्व सैनिकों और 08 पद शाररिक अक्षम उम्मीदवारों के लिए हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत कला / वाणिज्य / विज्ञान में स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान होना भी आवश्यक है।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। उपरोक्त पदों पर चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान 10,300 - 34,800 रुपये और ग्रेड पे के तहत 3,200 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार केवल आईसीआर आवेदन पत्र द्वारा ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क के तहत सामान्य श्रेणी के आवेदकों के लिए 500 रुपये एवं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये का जमा करने होंगे। डाक‌ से आवेदन पत्र मंगाने के लिए 50 रुपये का शुल्क अतिरिक्त देय होगा। निर्धारित प्रारूप में भरे हुए आवेदन पत्र को सभी शैक्षिणिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रतियां के साथ संलग्न कर 'पंजाब और ‌हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़' के पते पर भेजें।

आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम त‌िथि 25 जुलाई, 2015 है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अगस्त, 2015 है। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा, कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने और आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आवेदक हाईकोर्ट, चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट www.highcourtchd.gov.in पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें