फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में फिर लटकी शिक्षकों की एक और भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
डिग्री कालेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देखने वाले पीएचडी/डीफिल धारक यदि नेट क्वालीफाई नहीं हैं तो उन्हें अब निराश होना पड़ेगा। असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए नेट-स्लेट-सेट अनिवार्य योग्यता होगी।
विज्ञापन


इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट को आधार बनाकर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय महाविद्यालयों में तीन विषयों के प्रवक्ता भर्ती का साक्षात्कार स्थगित कर दिया है। साक्षात्कार के लिए योग्य अभ्यर्थियों की अब नए सिरे से सूची तैयार की जाएगी।

इस फैसले के बाद भर्ती प्रक्रिया भी लंबित हो गई है। आयोग ने इसी भर्ती के कई विषयों के फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह भी है कि आयोग पूर्व में घोषित परिणामों का क्या करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य सभी भर्तियों के फंसने की भी आशंका

आयोग की ओर से प्रवक्ता भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 03/2012-13 और 01/2012-13 के अंतर्गत आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए बिना नेट पीएचडी/डीफिल धारकों से भी आवेदन मांगा गया था। इसके तहत कई विषयों के अंतिम परिणाम भी घोषित हो चुके हैं।

इसी क्रम में शारीरिक शिक्षा के लिए 15, वनस्पति विज्ञान के लिए 16 और 17 तथा जंतु विज्ञान के लिए 18 एवं 19 जून को साक्षात्कार था, लेकिन अब उसे स्थगित कर दिया गया है।

आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट के 16 मार्च के आदेश के अनुसार विश्वविद्यालयों, कालेजों तथा अन्य शिक्षण संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए वे अभ्यर्थी ही अर्ह होंगे जिन्होंने नेट-स्लेट-सेट परीक्षा पास की है। इस आधार पर साक्षात्कार निरस्त कर दिया गया है।

आयोग की ओर से कहा गया है कि सभी विषयों में सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के अनुसार अभ्यर्थियों की योग्यता निर्धारित की जाएगी और उसी आधार पर उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। आयोग के इस निर्णय के बाद असिस्टें प्रोफेसर की अन्य सभी भर्तियों के फंसने की भी आशंका बन गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें