यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने सहायकों के 750 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या (आरक्षित वर्ग के आवेदकों के लिए 50 प्रतिशत) 60 प्रतिशत अंकों से 12वीं/एचएससी या समकक्ष परीक्षा पास होना आवश्यक है।
इन पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 30 जून, 2015 से की जाएगी। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 7,640 - 21,050 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।