प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय, लखनऊ, उत्तर प्रदेश ने विभिन्न ट्रेडों और भाषाओं में अनुदेशकों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल 2498 विज्ञापित रिक्तियों में फिटर, वेल्डर, शीट मेटल वर्कर, टर्नर, मशीनिस्ट, फाउंड्रीमैन, टूल एंड डाई निर्माता, कारपेंटर, प्लम्बर, ड्राफ्टसमैन, मेकैनिक, पेंटर, सर्वेयर, इंजीनियरिंग ड्राइंग, वर्कशाप कैलकुलेशन एंड साइंस, इलेक्ट्रिशयन, वायरमैन, इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम मेंटीनेंस, सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस, स्टेनोग्राफी (हिंदी और अंग्रेजी), हेयर एंड स्कीन केयर, ड्रेस मेकिंग, इम्ब्राडरी एंड नीडिल वर्क, फैशन टैक्नोलॉजी, कोपा, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, अपहोल्डर, भाषा अंग्रेजी, भाषा हिंदी, कार / ट्रक ड्राइविंग, इम्प्याबिलिटी स्किल और आईटीलैब अनुदेशक के पद शामिल हैं।
इन पदों पर भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। आयु की गणना 1 जुलाई, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियम के अनुसार छूट प्रदान की गई है।