गन्ना अनुसंधान केंद्र रायबरेली, लखनऊ में स्किल्ड सपोर्ट स्टॉफ के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर नियुक्ति हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 20 निर्धारित की गई है।
इन पदों में सामान्य वर्ग के 8 पद, पिछड़ा वर्ग के 6 पद व अनुसूचित जाति के 6 पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 10वीं पास या समकक्ष निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले सभी आवेदकों के पास आईटीआई प्रमाणपत्र का होना आवश्यक है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। विज्ञापित पदों में 15 पद लखनऊ के लिए व 5 पद बिहार के लिए प्रस्तावित है। इन पदों पर आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार में प्राप्त किए गए अंकों की मेरिट के आधार पर किया जायेगा।