नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ट्यूबरक्लोसिस एंड रेस्पिरेटरी डिजीज ने 46 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन रिक्त पदों में हॉस्पिटल मल्टी टास्किंगं के 44 पद और प्रयोगशाला के 2 पद शामिल है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत एचएमटीएस के पद के लिए मैट्रिकुलेशन या समकक्ष परीक्षा और प्रयोगशला सहायक पद के लिए 12वीं उत्तीर्ण व मेडिकल लेबोलेट्री में दो वर्ष डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 5,200 - 20,200 रुपये पदों के अनुसार ग्रेड पे 1,800 व 2,000 रुपये दिए जाएंगे।