उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम में परिचालकों (कंडक्टरों) के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। जारी की गई कुल 1690 रिक्तियों में ओबीसी के लिए 394 पद, एससी के लिए 72 पद और एसटी के लिए 20 पद आरक्षित हैं। अन्य शेष पदों पर अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। इन रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। आयु सीमा में छूट केवल उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्ग को ही दिए जाएंगे। वेतनमान के तहत इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 5200 - 20200 रुपये तथा ग्रेड पे क्रमशः 1900 रुपये दिया जाएगा।