तेलंगाना के रंगारेड्डी जिला न्यायालय ने विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल विज्ञापित 218 पदों में स्टेनोग्राफर-III के 18 पद, कनिष्ठ सहायक के 53 पद, फील्ड सहायक के 13 पद, टाइपिस्ट के 22 पद, कॉपीस्ट के 16 पद, एग्जामिनर के 13 पद और कार्यालय सहायक के 83 पद शामिल हैं।
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है तथा अधिकतम आयु सीमा 34 वर्ष है। आयु की गणना 1 जुलाई, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को ऊपरी आयु सीमा में नियम के अनुसार छूट दी गई है। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार 10,900 - 31,550 रुपये / 8,440 - 24,950 रुपये / 7,690 - 23,650 रुपये / 6,700 - 20,110 रुपये दिया जाएगा। इन पदों पर योग्य भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं।