पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी), पटियाला ने विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल 118 विज्ञापित पदों में क्लर्क (लेखा) के 7 पद, स्टेनो टाइपिस्ट के 12 पद, क्लर्क कम डीईओ के 30 पद, परियोजना सहायक के 4 पद, वैज्ञानिक सहायक के 13 पद, पर्यावरण जूनियर इंजीनियर के 20 पद, कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के 11 पद, सहायक वैज्ञानिक अधिकारी के 6 पद, सहायक पर्यावरण इंजीनियर के 15 पद शामिल हैं।
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी।
वेतनमान के तहत इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पद के मुताबिक 15,600 - 39,100 रुपये तथा ग्रेड पे 5400 रुपये, 10,300 - 34,800 रुपये तथा ग्रेड पे 5000 / 4800 / 4200 / 3200 रुपये दिया जाएगा।