भारत सरकार के सूचना एवं संचार मंत्रालय ने डाक विभाग डाकिए और मेलगार्ड के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल विज्ञापित 806 रिक्तियों में डाकिए के लिए 797 और मेलगार्ड के लिए 9 रिक्तियां शामिल हैं। शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की हो।
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी। प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न प्रत्येक 1 अंक का होगा। चयनित उम्मीदवारों की परीविक्षा अवधि दो वर्षों की होगी। परीक्षा का आयोजन कोयम्बटूर, तिरुनेलवेली, चेन्नई, मदुरई, वेल्लोर, तिरुचिरापल्ली और सेलम में आयोजित किया जाएगा। आवेदक को आवेदन फॉर्म में परीक्षा केंद्र को प्रमुखता के आधार पर दर्शाना होगा।