फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में 192 पदों पर नौकरी का मौका, लाखों का पैकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना ने रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर समूह ए के तहत कुल 192 रिक्तियों को भरा जाना है। इसके तहत 41 विभागों में नियुक्ति की जाएगी। शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की हो।
विज्ञापन


जिन अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने की अंतिम तिथि तक मांगी गई योग्यता नहीं हो उनका आवेदन पत्र अस्वीकार कर दिया जाएगा। इन पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों की कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। चयन केवल साक्षात्कार के आधार पर होगा। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 1,000 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन करें आवेदन

आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष निश्चित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 14 मार्च, 2015 से की जाएगी। इन पदों पर आवेदन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में उम्मीदवार को आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा कराना होगा। जिसकी अंतिम थिथि 14 मार्च, 2015 है।

अगले चरण में ऑनलाइन जमा कराए आवेदन पत्र के साथ समस्त दस्तावेजों की सत्यापित प्रति संलग्न कर 'प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक खंड, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान, फूलवारीशरीफ, पटना - 801505' के पते पर 29 मार्च, 2015 तक भेजें। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार पटना एम्स की वेबसाइट http://www.aiimspatna.org/news/Faculty%20Ad%20Employment%20News.pdf पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें