फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु सेना में 10वीं/12वीं पास की भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
वायु सेना स्टेशन, रेस कोर्स, नई दिल्ली में ग्रुप 'सी' के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। इन पदों में लोवर डिवीजन क्लर्क, बहुद्देशीय कर्मचारी (एमटीएस) व अन्य पद शामिल हैं। पदों की कुल संख्या 20 निर्धारित की गई है। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। एमटीएस के पदों के लिए 10वीं पास, लोवर डिविजन क्लर्क के लिए 12वीं पास शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है। क्लर्क के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर से संबंधित प्रमाणपत्र व कंप्यूटर पर टाइप का ज्ञान होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। केवल क्लर्क के पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। आयु की गणना 7 मार्च, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। विज्ञापित पदों के लिए 5200 से 20,200 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

योग्य युवा इस प्रकार से करें आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। अभ्यर्थियों को क्लर्क के पदों के लिए कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट तथा हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइप परीक्षा गति उत्तीर्ण करनी होगी। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जायेगा। आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है।

आवेदन पत्र को पूर्णरूप से भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ 'एअर ऑफिसर कमांडिंग, एअर फोर्स स्टेशन, रेस कोर्स, नई दिल्ली-110003' के पते पर साधारण डाक के माध्यम से भेजें। केवल साधारण डाक के माध्यम से भेजे गए आवेदन पत्र को ही स्वीकार किया जाएगा। आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 07 मार्च, 2015 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.davp.nic.in पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें