भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत ऑर्डिनेंस पैराशूट फैक्ट्री, कानपुर ने विभिन्न पदों पर ग्रूप सी की रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञाप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों में एलडीसी के 29 पद, स्टोर कीपर के 3 पद, फायरमैन के 3 पद, दरबान के 5 पद , कुक के 3 पद सहित फोटोग्राफर और सुपरवाइजर के पद शामिल हैं।
वेतनमान के तहत इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 5,200 - 20,200 रुपये तथा ग्रेड पे पदानुसार 1900 / 1800 रुपये दिया जाएगा। आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा पदानुसार 27 वर्ष है। आयु की गणना 19 दिसंबर, 2014 से की जाएगी।
योग्य उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन
शैक्षिक योग्यता के तहत एलडीसी और स्टोर कीपर के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं कक्षा पास की हो। शेष अन्य पदों के उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की हो।
फायरमैन के उम्मीदवार ने फायर फाइटिंग में बेसिक कोर्स किया हो। फोटोग्राफी के उम्मीदवार ने फोटोग्राफी में डिप्लोमा हासिल किया हो।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को ऑनलानइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेकर इसे 'जनरल मैनेजर, ऑर्डानेंस पैराशूट फैक्ट्री, नेपियर रोड, कैंट, कानपुर - 208004, उत्तर प्रदेश, भारत' के पते पर भेजें।
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 दिसंबर, 2014 है। हार्ड कॉपी जमा कराने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर, 2014 है। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार फैक्ट्री की वेबसाइट http://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_10201_1226_1415b.pdf पर लॉग ऑन करें।