फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण बैंक में बड़ी भर्ती, 250 पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक ने विभिन्न पदों पर कुल 250 भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इन पदों में ऑफिसर जूनियर मैनेजमेंट स्केल-I के 50 पद हैं जिनमें 23 पद आरक्षित हैं और ऑफिस असिस्टैंट (मल्टीपरपज) के 200 पद शामिल हैं जिनमें 100 पदों पर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन


वेतनमान के तौर पर स्केल-I के लिए चुने गए उम्मीदवार को 31,363 रुपये और ऑफिस असिस्टैंट (मल्टीपरपज) के उम्मीदवार को 17,304 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। स्केल-I के उम्मीदवार के लिए प्रोबेशन पीरियड 2 वर्ष है तथा ऑफिस असिस्टैंट (मल्टीपरपज) के उम्मीदवार के लिए प्रोबेशन पीरियड 1 वर्ष का है।

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 20 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। आवेदन शुल्क के लिए चालान बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध है। वेबसाइट से चालान डाउनलोड कर सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के किसी शाखा में जमा कराना होगा। आवेदक चालान की आवेदक कॉपी और चालान की प्राप्ति सहेज कर
विज्ञापन

रख लें।
विज्ञापन

योग्य उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

पदों के ‌अनुसार शैक्षिक अर्हता आईबीपीएस की वेबसाइट पर दिए गए हैं। संबंधित शैक्षिक योग्यता के अतिरिक्त जिन अभ्यर्थियों ने सितंबर 2014 में आरआरबी के लिए आईबीपीएस द्वारा आयोजित ऑनलाइन सीडब्‍ल्यूई में निर्धारित अंक प्राप्त किए होने चाहिए। इन पदों पर चयन के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवार ने इस परीक्षा में 80 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार ने 70 अंक प्राप्त किया हो। बैंक प्राप्ति में शाखा का नाम, शाखा की कोड संख्या, ट्रांजेक्शन आईडी नं., जमा कराने की तिथि एवं राशि आदि दिया गया हो। इसे साक्षात्कार के समय प्रस्तुत करना होगा।

मेरिट सूची के आधार पर आवेदक को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार का आयोजन रोहतक में किया जाएगा। आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बैंक की वेबसाइट पर http://shgb.co.in/pdfs/RnP_45118757Recruitment%20Advertisement%20CWE-III-I.pdf पर लॉग ऑन करें। अर्हता संबंधी जानकारी के लिए उम्मीदवार आईबीपीएस की वेबसाइट http://www.ibps.in/ पर लॉग करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें