मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। जारी की गई कुल 88 रिक्तियों में ओबीसी के लिए 13 पद, एससी के लिए 14 पद और एसटी के लिए 17 पद आरक्षित हैं।
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है तथा अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। वहीं महिलाओं के लिए ऊपरी आयु सीमा 45 वर्ष निश्चित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को ऊपरी आयु सीमा में नियम के अनुसार छूट दी गई है।
इन पदों पर चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। वेतनमान के तौर पर स्टेनोग्राफी के पद पर चयनित उम्मीदवार को 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 3600 रुपये के साथ ही सरकार द्वारा अन्य स्वीकृत अलाउंस भी दिया जाएगा।