मरुधरा ग्रामीण बैंक ने विभिन्न पदों पर कुल 508 रिक्तियों को भरने के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इन पदों में ऑफिसर स्केल-I के 153 पद, ऑफिसर स्केल-II के 76 पद, ऑफिसर स्केल-III के 17 पद और असिस्टैंट (मल्टीपरपज) के 262 पद शामिल हैं। वेतनमान के तौर पर स्केल-III के 25,700 - 31,500 रुपये, स्केल-II के लिए 19,400 - 28,100 रुपये, ऑफिसर स्केल-I के लिए 14,500 - 25,700 रुपये तथा ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के लिए 7,200-19,300 रुपये निर्धारित है।
ऑफिसर स्केल के उम्मीदवार के लिए प्रोबेशन पीरियड 2 वर्ष है तथा ऑफिस असिस्टैंट (मल्टीपरपज) के उम्मीदवार के लिए प्रोबेशन पीरियड 1 वर्ष का है। इन पदों पर चयन आईबीपीएस की परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों का साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। साक्षात्कार 30 अंकों का होगा।