फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग में सीधी भर्ती, पाएं नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार के सूचना एवं संचार मंत्रालय ने डाक विभाग में मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल विज्ञापित रिक्तियों के तहत चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न डिविजनों में नियुक्त किया जाएगा। शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की हो या आईटीआई सर्टीफिकेट प्राप्त किया हो।
विज्ञापन


इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी। प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न प्रत्येक 1 अंक का बहुविकल्पी होगा। परीक्षा का आयोजन तिरुवनंतपुरम, कोच्चि और कोझीकोड में किया जाएगा। अभ्यर्थी को दिए गए परीक्षा केंद्र पर ही उपस्थित होना होगा। परीक्षा 8 फरवरी, 2015 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

27 वर्ष तक के युवा करें आवेदन

आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निश्चित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 20 दिसंबर, 2014 से की जाएगी। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवार को 5,200 - 20,200 रुपये तथा ग्रेड पे 1800 रुपये दिया जाएगा।

इन पदों के लिए आवेदन शुल्क और परीक्षा शुल्क के तौर पर सामान्य और ओबीसी के पुरुष उम्मीदवारों को 500 रुपये जमा कराना होगा। महिलाओं समेत आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को परीक्षा शुल्क से मुक्त रखा गया है। इन उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर केवल 100 रुपये ही जमा कराना होगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन विज्ञापन के साथ संलग्न आवेदन पत्र को डाउनलोड कर निर्धारित प्रारूप में भरें। भरे गए आवेदन पत्र के साथ आवेदन शुल्क की प्राप्ति तथा मांगे गए अन्य दस्तावेजों की अभिप्रमाणित प्रति संलग्न कर संबंधित डिविजन के दिए गए पते पर 20 दिसंबर, 2014 तक भेजें। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की वेबसाइट http://www.keralapost.gov.in/Downloads/MTS_2014_OpenQuota_Notification_Kerala.pdf पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें