फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण बैंक में भर्ती, 400 से ज्यादा पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रगती कृष्णा ग्रामीण बैंक (कैनरा बैंक द्वारा प्रायोजित) में 431 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में अधिकारी वर्ग-I के 209 पद व कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय) के 222 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु का निर्धारण 1 जून, 2014 से किया जाएगा। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी।
विज्ञापन


अधिकारी वर्ग को 2 साल तथा कार्यालय सहायक को 1 साल का परिवीक्षा (प्रोबेशन) समय निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है। विज्ञापित पदों में अधिकारी वर्ग-I के लिए 14,500 से 25,700 रुपए तथा कार्यालय सहायक के लिए 7200 से 19,300 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें, आवेदन

विज्ञापित पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन सितंबर-अक्तूबर-2014 में आईबीपीएस द्वारा आयोजित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों-कॉमन लिखित परीक्षा-III में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। आईबीपीएस की लिखित परीक्षा में निर्धारित मानक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंको के आधार पर किया जायेगा।

योग्य उम्मीदवार आवेदन के लिए प्रगती कृष्णा ग्रामीण बैंक की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन 3 दिसंबर, 2014 से 17 दिसंबर, 2014 के मध्य किए जा सकते हैं। पंजीकरण तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://pragathikrishnabank.com/ पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें