हुबली इलेक्ट्रिसिटी सप्लाइ कंपनी लिमिटेड (हेस्कॉम) ने रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों में सहायक लाइनमैन के 373 पद और स्टेशन अटैंडेंट 35 पद शामिल हैं। शैक्षिक योग्यता के तहत लाइनमैन के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा पास करने के बाद इलेक्ट्रिशियन / लाइनमैन / इलेक्ट्रोनिक्स / इलेक्ट्रोनिक मैकेनिक ट्रेड में आईटीआई सर्टीफिकेट प्राप्त किया हो। वहीं स्टेशन अटैंडेंट के उम्मीदवार ने इलेक्ट्रिशियन / फिटर / इलेक्ट्रोनिक्स / इलेक्ट्रोनिक मैकेनिक ट्रेड में आईटीआई सर्टीफिकेट प्राप्त किया हो। इन पदों पर चयन के लिए 'एंडुरेंस टेस्ट' लिया जाएगा। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को 7,950 - 16,790 रुपये दिया जाएगा।