फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में टीजीटी पदों पर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग, पुदुचेरी ने राज्य में प्रशिक्षित शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर नियुक्ति हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 60 है।
विज्ञापन


इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता संबंधित विषय में स्नातक व शिक्षा क्षेत्र में डिप्लोमा या डिग्री निर्धारित की गई है। अध्यापकों के सभी पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों को राज्य स्तर पर अध्यापक पात्रता परीक्षा या सीटीईटी परीक्षा पास होना अनिवार्य है।

शिक्षा क्षेत्र से संबंधित अनुभवी उम्मीदवारों व उच्च शैक्षिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में वरीयता प्रदान की जायेगी। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


आयु की गणना 18 फरवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। इन पदों के लिए 35,000 रुपये प्रतिमाह वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

इन पदों पर आवेदन केवल ऑफलाइन के माध्यम से किया जा सकता है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापित पदों के लिए आवेदन 5 फरवरी, 2015 से प्रारंभ है। योग्य उम्मीदवार आवेदन पत्र संबंधित दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ संबंधित पते 'द स्टेट प्रोजेक्ट डाइरेक्टर, स्टेट प्रोजेक्ट ऑफिस सर्व शिक्षा अभियान/राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, 5वां तल, बी ब्लॉक, पेरून्थालैवर कामराजर सेनटेनरी एजुकेशन कॉम्पलेक्स, 100 फीट रोड, अन्ना नगर, पुदुचेरी-605005' पर भेजे।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी, 2015 है। आवेदन करने के लिए तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट https://www.py.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें