इंडियन ऑर्डनेंस फैक्टरी, कानपुर ने विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। जारी की गई कुल रिक्तियों में ब्लैक स्मिथ के 5 पद, इलेक्ट्रिशियन के 10 पद, परीक्षक के 25 पद, फीटर जनरल के 20 पद, मशीनिस्ट के 25 पद और टर्नर के 15 पद शामिल हैं। इन पदों पर शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदक के पास मैट्रिकुलेशन (10वीं पास)और संबंधित ट्रेड में एनसीटीवीटी द्वारा जारी किया गया एनएसी / एनटीसी सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
विज्ञापित पदों पर न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा के गणना 1 मई, 2015 से की जाएगी। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को 5,200 - 20,200 रुपये तथा ग्रेड पे 1,800 रुपये दी जाएगी।