इक्वालाई देहाती बैंक, श्रीनगर में ऑफिस असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों में ऑफिसर स्केल - I के 51 पद, ऑफिसर स्केल - II के 13 पद, ऑफिसर स्केल - III के 2 और ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के 64 पद शामिल हैं।
वेतनमान के तौर पर स्केल - I के कर्मचारियों के लिए 14,500 - 25,700 रुपये, स्केल - II के कर्मचारियों के लिए 19,400 - 28,100 रुपये, स्केल - III के कर्मचारियों के लिए 25,700 - 31500 रुपये तथा ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के कर्मचारियों के लिए 7,200 - 19,300 रुपये निर्धारित है। अधिकारी वर्ग के लिए परीविक्षा अवधि 2 वर्ष और ऑफिस असिस्टैंट के लिए परीविक्षा अवधि 1 वर्ष होगी। इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा। आवेदन करने अंतिम तिथि 24 अप्रैल, 2015 है।