गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने राज्य में अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है।
इन पदों पर नियुक्ति हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 2,467 है। जिसमें जिला शिक्षण समिति के अंतर्गत 2,371 पद व नगर शिक्षण समिति के अंतर्गत 96 पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता स्नातक/परास्नातक व शिक्षा क्षेत्र में डिप्लोमा या डिग्री निर्धारित की गई है।
अध्यापकों के सभी पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों को राज्य स्तर पर अध्यापक पात्रता परीक्षा पास होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 36 वर्ष निर्धारित की गई है।
आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। विज्ञापित पदों के लिए 9,300 से 34,800 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।