फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी विभाग में 10वीं पास की भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
भाभा एटॉमिक शोध केंद्र (बार्क) ने ग्रुप 'बी' और 'सी' के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल विज्ञापित 61 रिक्तियों में कैंटीन अटैंडेंट 25 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के 19 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड-II के 7 पद और सहायक सुरक्षा अधिकारी के 10 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


शैक्षिक योग्यता के तहत सहायक सुरक्षा अधिकारी के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की हो। वहीं अन्य पदों के उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की हो। साथ ही स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के पद का उम्मीदवार 80 शब्द प्रति मिनट शॉर्टहैंड और 30 शब्द प्रति मिनट टाइपराइटिंग में दक्ष हो तथा साथ ही स्टेनोग्राफर ग्रेड-II के पद का उम्मीदवार 100 शब्द प्रति मिनट शॉर्टहैंड और 45 शब्द प्रति मिनट टाइपराइटिंग में दक्ष हो।

वेतनमान के तौर पर ग्रुप 'सी' के पद पर चयनित उम्मीदवार को 5200 - 20200 रुपये तथा ग्रेड पे पदों के अनुसार 2400 / 1800 रुपये दिया जाएगा और ग्रुप 'बी' पद पर चयनित उम्मीदवार को 9300 - 34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4200 रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

27 वर्ष तक के युवा करें आवेदन

आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा विभिन्न पदों और श्रेणियों के लिए 27 से 32 वर्ष निश्चित है। आयु की गणना 16 जनवरी, 2015 से की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क और ग्रुप 'सी' के उम्मीदवार को 100 रुपये तथा ग्रुप 'बी' के उम्मीदवार को 150 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।

कैंटीन अटैंडेंट के पद पर चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। वहीं बाकी अन्य पदों पर चयन लिखित परीक्षा, दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बार्क की बेसाइट http://barcrecruit.gov.in/barcrecruit/downloads/Advt%201-2014-R-III.pdf पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें