डाक विभाग में आंध्र प्रदेश सर्किल के लिए पोस्टल असिस्टैंट, डाकिए और एमटीएस के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल विज्ञापित 105 रिक्तियों में पोस्टल / सोर्टिंग सहायक के 57 पद, डाकिए के 38 पद और एमटीएस के 10 पद शामिल हैं। शैक्षिक योग्यता के तहत किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से पोस्टल / सोर्टिंग सहायक के उम्मीदवार ने 12वीं तथा अन्य पदों के उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा पास की हो।
एमटीएस के उम्मीदवार ने 10वीं पास या आईटीआई पास किया हो। चयनित उम्मीदवारों की परीविक्षा अवधि दो वर्ष की होगी। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवार को 5200 - 20200 रुपये तथा ग्रेड पे पदों के अनुसार 2400 / 2000 / 1800 रुपये दिया जाएगा।