फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस विभाग में बनें क्लर्क, 10वीं पास की भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस विभाग (थाने, महाराष्ट्र) में जूनियर क्लर्क के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। पदों की कुल संख्या 25 निर्धारित की गई है। इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए है।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 10वीं पास या उसके समकक्ष योग्यता जो किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड से प्राप्त की हो निर्धारित की गई है। इसके अलावा क्लर्क के पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों को कंप्यूटर पर टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है।

विज्ञापित पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जायेगी। विज्ञापित पदों के लिए 5,200 से 20,200 रुपये (ग्रेड पे 1900 रुपये) वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भर सकते है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने वाले युवाओं को परीक्षा शुल्क के रूप में सामान्य अभ्यर्थियों के लिए 350 रुपये व आरक्षित वर्ग को 250 रुपये स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में चालान के माध्यम से जमा करना होगा।

विज्ञापित पदों के लिए आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को कंप्यूटर पर टाइप टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा।

दोनों चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार का मौका मिलेगा। आवेदकों का चयन मेरिट के अनुसार किया जायेगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर, 2014 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट http://spthane.recruitgov.com पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें