भारतीय आयुध निर्माणियां एम्युनिशन फैक्टरी, खड़की, पुणे - 411003 (महाराष्ट्र) ने विभिन्न ट्रेडों में तकनीशियनों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल 273 विज्ञापित रिक्तियों में सीपीडब्ल्यू के 53 पद, एग्जामिनर के 38 पद, डीबीडब्ल्यू के 110 पद, मैसन के 13 पद, बॉयलर एटेंडेंट का एक पद, कारपेंटर के 7 पद, इलैक्ट्रिशियन का एक पद, फिटर के 35 पद, फिटर पाइप के 8 पद, टर्नर का एक पद, मशीनिस्ट का एक पद और पेंटर के 5 पद शामिल हैं।
इन पदों पर भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष है। आयु की गणना 19 दिसंबर, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियम के अनुसार छूट प्रदान की गई है।