राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) में योग्य उम्मीदवारों के लिए प्रयोगशाला सहायक (समूह ग) के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 12 निर्धारित की गई है।
इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड से 10वीं या समकक्ष (विज्ञान विषय के साथ) रखी गयी है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापित पदों हेतु 5,200 से 20,200 रुपये प्रतिमाह वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। विज्ञापित सभी पद अस्थायी हैं लेकिन इनके जारी रहने की संभावना है। चुने गए उम्मीदवारों की नियुक्ति भारत में कहीं भी, यानी जहां एनसीडीसी की शाखाएं स्थित हो, की जा सकती है।