फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुला नौकरी का पिटारा, सैकड़ों पदों पर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय चयन समिति, मालदा, पश्चिम बंगाल ने विभिन्न पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल विज्ञापित पदों में ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यकारी सहायक के 26 पद, सचिव के 7 पद, सहायक के 117 पद, निर्माण सहायक के 46 पद, और पंचायत समिति स्तर पर समिति शिक्षा अधिकारी के 3 पद, अकाउंट क्लर्क के 14 पद, क्लर्क कम टाइपिस्ट के 10 पद, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 4 पद और ब्लॉक इन्फॉर्मेटिक्स अधिकारी के 5 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


466 पदों में सहायक के 238 पद और कनिष्ठ सहायक के 228 पद हैं। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की नयूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को पदों के अनुसार 7,188 - 37,600 रुपये, 5,400 - 20,200 रुपये, 9,000 - 40,500 रुपये दिया जाएगा। पदों के अनुसार ग्रेड पे अलग-अलग दिया जाएगा। सहायक पद के उम्मीदवार को 10,250 - 25,180 रुपये तथा कनष्ठि सहायक के उम्मीदवार को 9,050 - 23,080 रुपये प्रति माह दिया जाएगा।
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया

शैक्षिक योग्यता के तहत सहायक पद के आवेदक ने किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय या संस्‍थान से स्नातक की उपाधि प्राप्त की हो, सचिव पद के उम्मीदवार ने एचएससी परीक्षा या समकक्ष, सहायक के उम्मीदवार ने एसएससी परीक्षा या समकक्ष, शिक्षा अधिकारी ने बी. एड या समकक्ष योग्यता के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की हो। निर्माण सहायक के उम्मीदवार ने सिविल इंजीनियर‌िंग में डिप्लोमा प्राप्त किया हो। डाटा एंट्री पद के आवेदन ने एसएसएसी परीक्षा या समकक्ष पास की हो। तथा ब्लॉक इन्फॉर्मेटिक्स पद के आवेदक ने कंप्यूटर अप्लीकेशन या कंप्यूटर साइंस में डिग्री प्राप्त की हो।

इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार किया जाएगा। परीक्षा जून, 2015 के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल, 2015 है। ऑनलाइन आवेदन करने एवं आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्‍थान की वेबसाइट http://dprdo.ucanapply.com/dlsc/malda/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें